आवेदक
श्री सोबरन सिंह यादव पुत्र श्री अतर सिंह यादव निवासी ग्राम निचरोली तह.व जिला दतिया।
आरोपी:- मुकेश सिंह यादव ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत निचरोली तह.व जिला दतिया।
डिमांड की गईरिश्वत राशि 30000
बरामद की गई रिश्वत राशि 15000 रु
विवरण- आरोपी ने आवेदक के पिता के नाम के खेत तालाब निर्माण कार्य के मस्टर भुगतान हेतु लगाने के लिए 30000 रु रिश्वत की मांग की। इस संबंध में आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर को शिकायत की गई ।पुलिस अधीक्षक के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाकर टीम गठित की गई ।ट्रैप दल के द्वारा आज दिनांक 10/12/24 को आरोपी मुकेश यादव को सर्किट हाउस के बगल में झांसी रोड दतिया पर आवेदक से 15000 रू रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा-7, के अन्तर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेप दल सदस्य-
निरीक्षक कवींद्र सिंह चौहान,ब्रजमोहन सिंह नरवरिया,रानीलता नामदेव, आरक्षक अंकेश शर्मा ,सुनील,विनोद साक्य आदि 15 सदस्यीय दल सम्मिलित रहा।



