लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी


ओबरा सोनभद्र स्थानी थाना कस्बा अंतर्गत चोपन रोड नवजीवन हॉस्पिटल के पास बियर ,अंग्रेजी व देसी शराब की दुकानों पर आए दिन शराबियों के दुर्व्यवहार से दुकानों को कहीं और स्थानांतरित करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग किया गया है। लिखे मांग पत्र में स्थानीय रह वासियों द्वारा यह बताया गया है की चोपन रोड नवजीवन हॉस्पिटल के बगल में शीतला मंदिर गुरुद्वारा के पास वर्षों से बियर, अंग्रेजी व देसी शराब की दुकाने संचालित होती आ रही है। जिसकी वजह से आए दिन नशे की हालत में मारपीट गाली गलौज के साथ ही सड़क से गुजरने वाली महिलाओं पर अक्सर बोली बौछार कसते रहते हैं। जहां स्थानी रहवासियों की शिकायत पर सोमवार को आबकारी विभाग की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आबकारी विभाग के लोगों ने बियर अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान की दूरी मंदिर व गुरुद्वारा से नापी लेकिन स्थानी लोगों ने अधिकारियों द्वारा बाइक से दूरी नापने पर विरोध जताया जिसे लेकर अधिकारियों व स्थानी लोगों में काफी देर तक कहा सुनी होती रही आखिरकार आबकारी विभाग की टीम बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट गई ।जिससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।



