Skip to main content

Aaj Tak24x7

अज्ञात कारणों से युवक ने पंखे के कुंडी में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कस्बे के वार्ड नंबर 2 में अज्ञात कारणों से एक युवक ने पंखे की कुंडी में फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी अनुसार आपको बता दें कि भोला सोनी पुत्र जगरनाथ सोनी उम्र करीब 38 वर्ष ने बुधवार रात्रि में खाना खाने के बाद अपने रुम में सोया हुआ था। इसके बीच युवक ने कब फंदे पर झूला परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी गुरुवार की दोपहर किसी कार्य को लेकर उसी घर की बहु जब युवक की रुम के रास्ते गुजर रही थी तो देखा कि भैया जी अभी तक उठे नहीं हैं तो इसकी खबर परिजनों को दी परिजनों ने दरवाजा खोला तो अवाक रह गए देखा कि मेरा पुत्र फांसी पर लटक रहा है। यह नजारा देख परिजनों में हड़कंप मच गया लोग दहाड़े मार मार कर रोने लगे। इस घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिनों से मादक पदार्थ जैसे शराब सेवन करना शुरू कर दिया था जिसकी मौत का कारण एक ये भी हो सकता है मगर खबर लिखे जाने तक युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई है इसका खुलासा नहीं हो पाया था।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7