Skip to main content

Aaj Tak24x7

राज्यपाल मंगुभाई पटेल का ग्वालियर आगमन, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने की अगवानी

ग्वालियर, 14 दिसंबर 2024: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे। उनका आगमन अपराह्न लगभग 4:45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पर हुआ।

एयरपोर्ट पर जल संसाधन मंत्री और जिले के प्रभारी श्री तुलसीराम सिलावट ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. अविनाश तिवारी, नगर निगम सभापति श्री मनोज सिंह तोमर, संभागायुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, श्रीमती सुमन शर्मा, श्री आशीष प्रताप सिंह राठौर, श्री विनोद शर्मा, श्री विनय जैन, श्री दीपक शर्मा और श्री राजू पलैया सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7