Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिओ साइंस म्यूजियम की तैयारियां पूर्ण, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

ग्वालियर- महाराज बाड़े स्थित जिओ साइंस म्यूजियम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकर जी द्वारा 15 दिसंबर को किया जाएगा इसकी तैयारी को लेकर नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने क्यों साइंस म्यूजियम का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान सहायक सिटी प्लानर श्री महेंद्र अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी श्री पवन शर्मा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव द्वारा जिओ साइंस म्यूजियम के निरीक्षण के दौरान टिकट विंडो का ट्रायल देखा तथा टिकट विंडो के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की। जिसमें टिकट काटने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर विनिमय कुशल श्री राजीव दीक्षित, श्री कपिल भटनागर को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जिओ साइंस म्यूजियम देखने वाले व्यक्तियों के लिए टिकट दर भी तय की गई जिसमें वयस्क पुरुष एवं महिला के लिए 20 रुपए प्रति टिकट, स्कूली छात्र- छात्राओं के लिए 10 रुपए प्रति टिकट, विदेशी पर्यटक के लिए 200 रुपए प्रति टिकट एवं आठ वर्ष तक के बालक बालिकाओं का प्रवेश निशुल्क रहेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7