Skip to main content

Aaj Tak24x7

महाविद्यालय देवसर में बेहतर शिक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी- विश्वामित्र पाठक

  • आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट (सिगंरौली)

आज दिनांक 14/12/2024 को महाविद्यालय देवसर में महाविद्यालय भवन एवं बहुउद्देशीय (मल्टी परपज )हॉल का निर्माण कार्य (लागत 9.89 करोड़) का उद्घाटन एवं गीता महोत्सव का आयोजन क्षेत्रीय विधायक मा. श्री विश्वामित्र पाठक जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजन पश्चात शिला पट्टिका का अनावरण किया गया।
महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सुश्री ललिता सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में महाविद्यालय में सभी संकायों व पीजी क्लास का संचालन एवं खेल मैदान व वाहन पार्किंग की मांग रखी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मा. श्री विश्वामित्र पाठक जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय देवसर वर्षों पूर्व से संचालित है महाविद्यालय का आवश्यकतानुसार भवन न होने से शैक्षणिक कार्यों में असुविधा होती थी। महाविद्यालय का नया भवन एवं बहुउद्देशीय हाल बन जाने से सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से पठन पाठन होगा। मुख्य अतिथि ने प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत मांगो/ आवश्यकताओं को पूरा कराने का आश्वासन दिया तथा सायकल/वाहन स्टैंड के लिए 5 लाख की घोषणा करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री माइकल तिर्की एसडीएम देवसर, श्री प्रदीप चढ़ार ईई लोनिवि(पीआईयू), श्री जयशंकर द्विवेदी अध्यक्ष मण्डल सोनवर्षा, श्री सिद्दार्थ गौतम मंडल अध्यक्ष अमिलिया, श्री विमलेश रावत मंडल अध्यक्ष सिहावल, श्रीमती शिव कुमारी जायसवाल मंडल अध्यक्ष मयापुर , श्री पुष्पेंद्र पांडेय मंडल अध्यक्ष बहरी, श्रीमती पप्पू देवी सरपंच जियावनश्री अशोक शुक्ला, श्री चंद्रशेखर शुक्ला, राम प्रसाद बैंस,श्री कमलेद् चतुर्वेदी, श्रीमती उषागोपाल पटेल, श्री परशुरामतिवारी,बृजेश चतुर्वेदी, आशुतोष चतुर्वेदी विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री अभिनव चतुर्वेदी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरभ द्विवेदी नवीन वर्मा एव प्राध्यापकगण, संविदाकार, छात्र. छात्राएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7