
ग्वालियर दिनांक 16 दिसम्बर 2024 – तानसेन संगीत समारोह में संगीत कलाकारों का सम्मान प्रतिवर्ष नगर निगम ग्वालियर द्वारा किया जाता है।
हजीरा स्थित तानसेन मकबरे पर तानसेन संगीत समारोह का आयेाजन किया जा रहा है। इस शताब्दी वर्ष में आयोजित तानसेन संगीत समारोह के अंतर्गत दिनांक 16 दिसम्बर 2024 की प्रातः कालीन सभा में संगीत कलाकारों का सम्मान उपायुक्त श्री अनिल दुबे द्वारा किया गया। साथ ही सायं कालीन सभा में संगीत कलाकारों का सम्मान उपायुक्त श्री सुनील सिंह चैहान द्वारा कलाकारों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
सूचना क्र./1746/



