Skip to main content

Aaj Tak24x7

म. प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में 21 दिसंबर शनिवार को डी.एन. पब्लिक स्कूल बरेला में गणित दिवस का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन

जयराज चौधरी की रिपोर्ट

जबलपुर :

जिसमें वैदिक गणित से संबंधित विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया गणित की गौरवशाली परंपरा से वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराने एवं विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ नीलेश पाण्डेय प्राचार्य हितकारिणी महाविद्यालय ने सभी को संबोधित किया साथ ही राकेश कुमार उपाध्याय वैदिक गणित प्रांत संयोजक ने निवास रामानुजन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके गुणों से अवगत कराया साथ ही बच्चों को गणित की शार्ट ट्रिक सिखाई इस अवसर पर रंगोली ,पोस्टर, प्रश्नोत्तरी , और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरुषकृत किया गया कार्यक्रम का संचालन शाला के प्राचार्य दीपक कुशवाहा द्वारा किया गया । धर्मेंद्र कुशवाहा संचालक ने सभी का आभार व्यक्त कियाl

aajtak24x7
Author: aajtak24x7