Skip to main content

Aaj Tak24x7

गौना गांव में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, लूट के ₹70000 बरामद कर आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।

लोकेशन टीकमगढ

रिपोर्टर नीतेश कुमार रजक

पलेरा पुलिस ने बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में आज शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में टीकमगढ़ एसपी मनोहर सिंह मंडलोई व एडिशनल एसपी सीताराम ससत्या ने खुलासा किया गया है।
खुलासे में पुलिस ने बताया है कि 17 दिसंबर को थाना पलेरा पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गौना में किसी अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से बिहारी लाल अहिरवार निवासी गौना की हत्या कर दी है। सूचना पर थाना पलेरा पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता विमला पति राममूर्ति अहिरवार उम्र 38 साल निवासी ग्राम तेजपुरा थाना सकरार जिला झाँसी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता बिहारीलाल अहिरवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर मे धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी है और माँ धनकू बाई अहिरवार को सिर में जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से चोटे पहुंचाई गई, जिससे वह बेहोश हो गई है। इस पर पलेरा पुलिस ने मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया।
पलेरा पुलिस ने इस घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई। एफएसएल, फिंगर प्रिन्ट व डॉग स्कवाड टीम को मौके पर बुलाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए टीकमगढ़ एसपी मनोहर सिंह मण्डलोई ने मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना का खुलासा कर अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के नेतृत्व में तीन अलग अलग पुलिस टीमें गठित की गई।
इसी घटना में घायल धनकू बाई अहिरवार की झाँसी अस्पताल में दिनाँक 17 दिसंबर को मृत्यु हो गई। गठित पुलिस टीमों द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश के प्रयास किए। पुलिस को मूलचन्द्र उर्फ मुलू उर्फ मुलुआ पिता ऊदल उर्फ अहिरवार उम्र 34 साल निवासी ग्राम गौना पर संदेह होने पर हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया।

आरोपी ने पुलिस को बताया गया कि मृतक बिहारीलाल अहिरवार एंव मृतिका धनकू बाई अहिरवार उसके सगे चाचा चाची थे। आरोपी मूलचन्द्र अहिरवार को यह जानकारी थी कि बिहारी लाल अहिरवार के पास नगद पैसा है, जो वह अपने घर पर रखे हुए है। आरोपी मूलचन्द्र अहिरवार ने दिनाँक 16 दिसंबर की रात करीब 9 बजे अपने घर से कुल्हाडी लेकर मृतक के घर के बाजू के रास्ते से घर के अन्दर घुसकर बिहारीलाल अहिरवार एवं धनकू वाई अहिरवार से पैसे मांगे। बिहारीलाल अहिरवार ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी मूलचन्द्र अहिरवार ने अपने सगे चाचा बिहारीलाल एंव चाची धनकू बाई अहिरवार पर कुल्हाडी से जान से मारने की नियत से सिर पर कई हमले किए, जिससे बिहारीलाल अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई व धनकू बाई अहिरवार गंभीर रुप से घायल होकर बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी मूलचन्द्र अहिरवार ने मृतक के घर मे पेटी में रखे ₹70000 लेकर भाग गया। पुलिस टीम ने आरोपी मूलचन्द्र उर्फ मुलू उर्फ मुलुआ निवासी ग्राम गौना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल्हाडी एवं लूटे गए ₹70,000 बरामद किए गए।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना पलेरा मनीष मिश्रा, एसआई एन डी कौदर, जयेन्द गोयल, जयसिह राजपूत, सन्तोष सिह गौड, एएसआई फूलचन्द्र वौद्ध, प्रधान आरक्षक परशुराम रजक, रमाशंकर कुशवाहा, ग्यासी यादव, मनमोहन रैदास, आरक्षक दीपक मिश्रा, भास्कर मिश्रा, रामप्रकाश अहिरवार, प्रवेन्द्र पटेल, ज्ञान सिह सेगर, नरेन्द्र पटेल, लक्ष्मण पटेल, अजय राजपूत, रामकृष्ण कुर्मी, रामचन्द्र, कुलदीप, महिला आरक्षक मोनिका मुबेल, आरक्षक चालक सुमित दुबे की विशेष भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7