Skip to main content

Aaj Tak24x7

किसानों की समस्याओं के लिए आगे आएं समाजसेवी तो तुरंत हुआ निराकरण

रिपोर्टर नीतेश कुमार रजक

ज़िला टीकमगढ़ के अंतर्गत लिधौरा खास के अंतर्गत विद्युत मण्डल पहुंचकर अलग अलग समस्याओं का निपटारा लेकर लगभग दर्जन भर लोग पहुंचे समाजसेवी राजेश बंशकार ने कहा कि आज किसान गेहूं की फसल के लिए वुआओनी शुरू हो गई है किसान दिन रात खेत पर अपनी फसल के लिए परेशान हैं जिसमे किसान को सबसे अधिक बिजली की आवश्यकता है साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों की आम जनता भी बिजली की समस्या परेशान हैं जिसकी कोई भी सुनवाई नहीं है और जितने भी जनप्रतिनिधि चुनाव के समय दिखाई देते हैं वो आज क्षेत्र मे एक भी नही दिख रहे वही विद्युत विभाग की तरफ से गरीब असहाय लोगों पर मनमाने तरीके से बिल वसूले जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया कि जिस गरीब किसान का बिल कल तक 150 रूपए महिने आता था अचानक उसका बिल 44 हजार रूपए आया है अब बेचारा किसान इतना बिल कहा से दे वही वरिष्ठ समाजसेवी यदि बिजली विभाग अपनी मनमानी नहीं रोकता हैं तो हम सबको सड़कों पर उग्र आंदोलनो के माध्यम से जनता के लिए आगे आएंगे वही वरिष्ठ समाजसेवी रामसिंह यादव ने कहा है कि पूरे ज़िले में भ्रष्टाचार अपने चर्म पर हैं ग़रीब की कोई सुनने बाला नही है अधिकारी जनता से सीधे मुंह बात नही करते है इसमे बेचारी गरीब जनता क्या करें जब बिजली के सभी विषयों को लेकर समाजसेवी राजेश बंशकार और रामसिंह यादव ने विद्युत मण्डल के संबंधित अधिकारी से बात की तो अधिकारी द्वारा तुरन्त निराकरण किया इस मौके पर नीतेश रजक,रामदास रैकवार,संदीप यादव,भगीरथ, प्रमोद बंशकार आदि के साथ साथ किसान एवं ग्रामीण मोजूद रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7