Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, 7 लोग हुए घायल।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव पोस्ट ऑफिस के पास ठेला को बचाने में एक स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे स्कोर्पियो पर सवार सभी 7 लोग घायल हो गए।घटना के बाबत शुक्रवार को घायलों के परिजनों ने बताया कि रामलखन 65, 60 वर्षीय जुगुल किशोर, विजय कुमार38, 45 वर्षीय रामधनी, 48 वर्षीय भोला राम, 16 वर्षीय राकेश कुमार, 62 वर्षीय रमेश कुमार सभी निवासी ग्राम बैरखड़ स्कोर्पियो पर सवार होकर झारखंड के नगरऊंटारी से बैरखड़ गांव वापस लौट रहे थे कि धोरपा गांव में पोस्ट ऑफिस के पास ठेला को बचाने में स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे स्कोर्पियो सवार कुल सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना में जुगुल किशोर की रीढ़ की हड्डी क्रैक हो गई है। वही रामधनी की कंधे के पास की हड्डी क्रैक हो गई। शेष लोगों को हल्की फुल्की चोट आई है ।सभी का इलाज दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7