Skip to main content

Aaj Tak24x7

फायर एनओसी के लिए अभी करें आवेदन, अन्यथा भरनी पड़ेगी पेनल्टी

ग्वालियर दिनांक 26 दिसम्बर 2024 – शहर में संचालित होटल, संस्थान, कोचिंग, हॉस्पिटल, मैरिज गार्डन, शोरूम, गोदाम, दुकानें, कार्यालय आदि के संचालक 31 दिसम्बर 2024 तक अनिवार्य रूप से फायर एनओसी के लिए आवेदन कर दे अन्यथा इसके पश्चात उनके संस्थान पर पेनल्टी अधिरोपित की जाएगी।
प्रभारी उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्ण्व के निर्देशानुसार शहर के नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी बहु मंजिला भवन एवं अन्य सभी संस्थान संचालकों को सूचित किया जाता है कि 31 दिसम्बर 2024 तक फायर एनओसी को लेकर पेनल्टी नहीं ली जा रही है। उसके पश्चात सभी संबंधित संचालकों से पैनल्टी ली जाएगी। सभी से आग्रह है कि अभी फायर एनओसी के लिए आवेदन कर दे क्योंकि पूरी प्रक्रिया में लगभग एक माह लगता है जिससे 31दिसम्बर 2024 तक आवश्यक रूप से फायर एनओसी के लिए आवेदन कर दे। 31 दिसंबर के पश्चात नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7