नववर्ष आगमन से पूर्व ग्वालियर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में वाहनों तथा संदिग्धों की प्रभावी चेकिंग की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग की जा रही है।