
ग्वालियर दिनांक 30 दिसम्बर 2024 – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। महाराज बाड़ा से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई तथा मेला क्षेत्र में भी रोड पर सामान लगाने वालों पर कार्रवाई की गई।
मदाखलत अधिकारी श्री केशव सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज ग्वालियर व्यापार मेला में होकर जोन में ना लगाते हुए सड़क पर लगे हाथ ठेले एवं फड़ को हटवाया जाकर 14 हाथ ठेले जप्त किए गए। इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों की 18 रसीद काटी जाकर 7,400 रूपये का जुर्माना किया जाकर जप्त सामान बापस किया गया । कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री विशाल जाटव एवं मदाखलत अमला मौजूद रहा।
सूचना क्र./1832/



