Skip to main content

Aaj Tak24x7

सर्वे में शामिल गांव के किसानों को भी मिले किसान सम्मान निधि का लाभ

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र lऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने दुद्धी तहसील के सर्वे में शामिल गांव के किसानों को भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्रदान किए जाने की मांग को लेकर तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर तहसीलदार ने एआईपीएफ प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि सर्वे गांव के किसान वंचित नहीं होंगे और इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।
अपने ज्ञापन में और एआईपीएफ नेताओं ने कहा कि दुद्धी तहसील में कई गांव अभी भी सर्वे सेटेलमेंट प्रक्रिया के अधीन है और यहां की खतौनी सर्वे कार्यालय से प्राप्त होती है। इस खतौनी पर पंजीकरण संख्या दर्ज नहीं है। परिणामस्वरूप वहां के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हो जा रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया कि किसान सम्मान निधि के लिए कराए जा रहे ऑनलाइन पंजीकरण में खतौनी की संख्या अनिवार्य है। यह भी कहा कि 31 दिसंबर तक ही ऑनलाइन पंजीकरण होगा। ऐसी स्थिति में बिना पंजीकृत संख्या की खतौनी से कंप्यूटर में ऐसे किसानों की ऑनलाइन फीडिंग नहीं हो पा रही है। तत्काल प्रशासन को इस पर पहल करनी चाहिए और सर्वे के अधीन आए हुए गांव के किसानों को इस सम्मान निधि का लाभ प्रदान करना चाहिए। नेताओं ने मांग की कि इसके लिए पंजीकरण तिथि को भी आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में एआईपीएफ के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका मजदूर किसान मंच के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड जिला प्रवक्ता मंगरु प्रसाद श्याम मनोहर गोंड रामविचार गोंड बृज मोहन गोंड व अन्य शामिल रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7