आवेदक:-
श्री रोहित सिंह बादल पुत्र श्री देवलाल सिंह बादल निवासी खुमानपुरा रोड कैलारस मुरैना ।
आरोपीगण:- 1 श्री ब्रजकिशोर त्यागी पटवारी हल्का 42 तहसील कैलारस मुरैना।
2:-राजू श्रीवास पुत्र रामजीलाल श्रीवास निवासी दीनदयाल पार्क के पास सब्जीमंडी रोड कैलारस।
डिमांड की गईरिश्वत राशि 5000रु।
विवरण- आरोपी ने आवेदक एवम उसके भाई के नाम के भूखंड का नामांतरण करवाने के एवज में
5000 रु रिश्वत की मांग आवेदक से की जिसमे 1000रुपये पूर्व में ले लिए। इस संबंध में आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर को शिकायत की गई ।पुलिस अधीक्षक के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाकर टीम गठित की गई ।आज दिनांक 31/12/24 को आवेदक ने तहसील कैलारस परिसर में आरोपी पटवारी ब्रजेश त्यागी को 4000रु रिश्वत दी तो उसने अपने परिचित राजू श्रीवास को दिलवा दी और चालाकी बरतते हुए आवेदक को अपने साथ ही रखा जिससे आवेदक समय पर ट्रपदल को सूचित नही कर सका एवम राजू श्रीवास को वहां से भगा दिया और स्वयं भी भागने के फिराक में था।आवेदक ने यह बात तहसील से बाहर आकर ट्रैप दल को बताई।ट्रेपदल के द्वारा कार्यवाही करते हुए पटवारी ब्रजेश त्यागी को पकड़ा और राजू श्रीवास को तलाश किया जो नही मिला।आरोपी ब्रजेश त्यागी एवम राजू श्रीवास के विरुद्ध आवेदक से रिश्वत की मांग कर रिश्वत प्राप्त करने एवं साक्ष्य नष्ट करने से संबंधी धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल सदस्य-
,निरीक्षक कवींद्र सिंह चौहान,रानीलता नामदेव,अंजलि शर्मा ,आरक्षक अंकेश शर्मा ,सुनील,नेतराम राजोरिया हेमंत शर्मा आदि 15 सदस्यीय दल सम्मिलित रहा।



