Skip to main content

Aaj Tak24x7

अखिल भारतवर्षीय ब्रह्मण सभा ने अरविन्द जैमिनी को प्रदेश महासचिव तथा हरिओम गौतम को ‌बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

ग्वालियर – अखिल भारतवर्षीय ब्रह्मण सभा (पंजी.) के राष्ट्रीय प्रभारी पं. के.सी. गौड़ की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. हेमंत कौशिक ने संगठन के प्रति सच्ची श्रद्धा, निष्ठा एवं कर्मठता को देखते हुए अखिल भारतवर्षीय ब्रह्मण सभा मध्यप्रदेश में पं. अरविन्द जैमिनी को प्रदेश महासचिव, समाजसेवी पं. हरिओम गौतम को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पं. महेन्द्र मिश्रा को प्रदेश संयोजक “व्यापार प्रकोष्ठ” के पद पर मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय प्रभारी पं. के.सी. गौड़ ने ग्वालियर प्रवास के दौरान तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
पं. अरविन्द जैमिनी, पं. हरिओम गौतम एवं पंडित महेन्द्र मिश्रा ने अपने मनोनयन पर संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी पं. के.सी. गौड़, राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. हेमंत कौशिक एवं कोर कमेटी का आभार व्यक्त किया है।
अरविन्द जैमिनी ने अपने मनोनयन उपरांत कहा है कि हम सभी विप्र बन्धुओं को मिलकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े उस व्यक्ति की मदद करनी होगी जिससे उसका समाज और संगठनों पर भरोसा स्थापित हो। हमेशा हर विप्र बन्धु को समाज के पीड़ित व्यक्ति की मदद करते रहना चाहिए। मैं जीवन पर्यंत समाज को आगे ले जाने में अपनी भागीदारी निभाने की भरसक कोशिश करुंगा।
हरिओम गौतम ने अपने मनोनयन उपरांत कहा है कि समाज की एकता और संगठन को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। हमें समाज के युवाओं को संगठित कर, उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं के बारे में शिक्षित करना चाहिए।
पं. अरविन्द जैमिनी को प्रदेश महासचिव, पं. हरिओम गौतम को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पं. महेन्द्र मिश्रा को प्रदेश संयोजक “व्यापार प्रकोष्ठ” अखिल भारतवर्षीय ब्रह्माण सभा म.प्र. मनोनीत किये जाने पर समाजसेवी डॉ. केशव पाण्डेय, पं. राजेन्द्र मुदगल, पं. जितन्द्र डंगरोलिया, पं. मुकेश तिवारी, पं. भूपेन्द्र बालोठिया, आचार्य च.शे. शास्त्री, पं. कैलाश मुदगल, पं. राजेश शर्मा, पं. मनीष दीक्षित, डॉ. आनंद शर्मा, पं. सजल पाण्डे, पं. सुदेश दहीवसे, पं. संतोष पाण्डे, एड. पं.संतोष वशिष्ट, पं. गौरव शर्मा, पं. अनुवृत शर्मा, पं. आलोक द्विवेदी, पं. राहुल पाराशर, पं. मनीष शर्मा आदि गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रदान की हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7