Skip to main content

Aaj Tak24x7

चोरों ने दरवाजे का कुंडी तोड़कर 40 हजार रुपए नगद और लाखों का जेवरात पर हाथ साफ किया।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा में स्थित शिव मंदिर से कुछ ही दूरी पर घनी आबादी के बीच, अनिल कुमार चौरसिया पुत्र मंगरू चौरसिया के रियायशी मकान से गुरुवार की रात्रि में चोरों ने दरवाजे का कुंडी तोड़कर 40 हजार रुपए नगद और लाखों रुपए का जेवरात पर हाथ साफ किया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि अनिल कुमार चौरसिया ने 01 जनवरी 2025 बुधवार की शाम अपनी पुत्री का इलाज कराने को लेकर घर में ताला लगाकर सपरिवार रांची झारखंड के लिए गए थे। की इसी दौरान घर में चोरी होने की घटना घटित हुई है। मकान मालिक अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि मैं पुत्री के इलाज कराने के बाद आज शुक्रवार को प्रातः घर लौटा तो देखा कि घर के बाउंड्री वॉल अंदर गेट में लगी मजबूत ताला को चोरों ने तोड़कर घर में प्रवेश कर अलमारी में रखे मेरी पत्नी का जेवरात में मांगटिका, नथिया, चेन मंगलसूत्र झुमका, झालर पाजेब, पायल तथा दो अंगूठी अलमारी से गायब है। जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपए है। और इसी अलमारी में 40 हजार रुपए नगद राशि रखे थे ओ भी गायब है चोरों ने जेवरात सहित नगद राशि को भी चुरा ले गया। इस घटना से प्रभावित अनिल कुमार चौरसिया ने अपने सेल फोन से तत्काल पुलिस को सूचना दिया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक ने घटना स्थल की मौका मुआयना किया तथा कुंडी तोड़ने में चोरों द्वारा प्रयुक्त की गई लोहे की छड़ को पुलिस अपने साथ ले गई है। बता दें कि मकान मालिक अनिल कुमार चौरसिया ने थाने पर घर में चोरी होने की घटना को दर्शाते हुए प्रार्थना पत्र दी है। जिसके अधार पर पुलिस गहनता से जांच करने में जुट गई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7