Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिटी की सभी प्रगतिरत परियोजनाओ को तय समय सीमा मे गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये: निगम आयुक्त श्री वैष्णव*

अतुलमल्होत्रा रिपोर्टस्मार्ट

नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने अधिकारियों की बैठक लेकर की स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा

ग्वालियर 06 जनवरी 2025: स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत जो भी प्रगतिरत परियोजनाये है व डिपोजिट वर्क जो नगर निगम द्वारा करवाये जा रहे है, उन्हे स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अधिकारी समयसारणी बनाकर समन्वय के साथ तेज गति से पूर्ण करवाये। वही पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के आँपरेशन एंड मेनटेनेंस संबंधी जानकारी बनाकर उन कार्यो को भी प्राथमिकता मे लेकर पूर्ण करें। इस आशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में स्मार्ट सिटी, नगर निगम एवं पीडीएमसी के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सोमवार को मोती महल स्थित स्मार्ट सिटी के सभाकक्ष में नगर निगम आयुक्त व स्मार्ट सिटी सीईओ प्रभारी श्री अमन वैष्णव ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर स्मार्ट सिटी द्वारा क्रियान्वित किये गए कार्य व वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों, डिपॉजिट वर्क सहित सभी कार्यों की वर्तमान कार्य स्थिती व वित्तीय स्थिती के बारे मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। नगर निगम आयुक्त श्री वैष्णव ने स्मार्ट सिटी के अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वे सभी प्रगतिरत परियोजनाओं को तय समयसीमा मे गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाये वही ऐसे कार्य जो पूर्ण हो चुके है लेकिन उनका आँपरेशन एंड मेनटेनेंस का कार्य़ संबंधित ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है। उन्हे भी प्राथमिकता मे लेकर गुणवत्ता के साथ क्रियांवित करवाया जाये। श्री वैष्णव ने निर्देशित किया कि ऐसे कार्य जो पूर्ण होकर नगर निगम को हेंडओवर किये जाने है उनकी भी पूर्णता की जांच कर नगर निगम को दिये जाने की कार्य़वाही की जाये। श्री वैष्णव ने स्मार्ट सिटी के डिपॉजिट वर्क जो निगम द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे हैं। उनको लेकर भी निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह इन कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण कराये।
बैठक के अंत मे श्री वैष्णव द्वारा स्मार्ट सिटी को स्वयं आत्मनिर्भर बनने के लिये भी जरुरी कार्ययोजना बनाने का सुझाव दिया। उन्होने आवश्यक कार्ययोजनाओं को अपनी कुशलता के आधार पर तैयार करने के लिये भी अधिकारियो को निर्देशित किया ताकि ग्वालियर स्मार्ट सिटीज भविष्य मे स्वयं मे आत्मनिर्भर होकर अन्य विभागो के लिये उपयोगी साबित हो सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7