Skip to main content

Aaj Tak24x7

रैपुरा थाना प्रभारी मनोज यादव को क्षेत्र वासियों ने दी विदाई और नवागत रैपुरा थाना प्रभारी संतोष यादव ने रैपुरा थाना की संभाली कमान !

लोकेशन रैपुरा पन्ना!

रामेशवर लोधी संवाददाता पन्ना जिला आज तक 24 x News

पन्ना जिले के रैपुरा थाना में लगभग डेढ़ वर्ष से सेवाएं दे रहे थाना प्रभारी मनोज यादव जिनका रैपुरा से स्थानांतरण शाहनगर थाना के लिए हुआ है! आपको बतादें की नए थाना प्रभारी रैपुरा की जिम्मेदारी संतोष यादव संभालेंगे वही आज रैपुरा थाना में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कर्मचारी एवं क्षेत्र के नागरिकगण द्वारा थाना प्रांगण पहुंचकर पिछले डेढ़ वर्षो से सेवा दे रहे थाना प्रभारी मनोज यादव का तिलक लगाकर माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई!
इस दौरान श्री मनोज यादव के सराहनीय कार्यों को क्षेत्र वासियों द्वारा सराहना की गई !
आपको बता दें कि मोहन्द्रा चौकी से स्थानांतरित होकर रैपुरा थाना की कमान अब संतोष यादव ने संभाली है !
उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण ने नवागत थाना प्रभारी संतोष यादव का गुलाल लगाकर फूलमाला पहनकर एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया इस अवसर पर उपस्थित रहे डॉक्टर एमएल चौधरी , वन परिक्षेत्र अधिकारी रैपुरा राजित द्विवेदी , पुलिस यशवंत सिंह, रैपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखराम लोधी , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एव पवई भाजपा नेता ध्रुव सिंह लोधी एडवोकेट समाजसेवी रैपुरा , अरुण जैन , हाकम यादव , अशोक जैन, महेंद्र लोधी , मोदी जी, हरदुआ सरपंच लक्ष्मण यादव एवं समस्त जनप्रतिनिधि क्षेत्रवासी एव पत्रकार रामेशर लोधी, भग्गीलाल लोधी, कैलाश सेन, लखन लाल, देवकिन्दन सोनि सहित समस्त थाना रैपुरा का समस्त स्टाफ मौजूद रहा !

रामेशवर लोधी संवाददाता पन्ना जिला आज तक 24 x News

aajtak24x7
Author: aajtak24x7