Skip to main content

Aaj Tak24x7

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हुई निर्मम हत्या को लेकर पत्रकारों में आक्रोश एकजुट होकर दो मिनट का मौन रखकर किया श्रद्धांजलि अर्पित

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

सोनभद्र ओबरा बीजापुर में सनसनीखेज घटना! पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। सोमवार को ओबरा सोनभद्र नगर के पत्रकारों ने गांधी मैदान में वरिष्ठ पत्रकार सतीश भाटिया के नेतृत्व में एकजुट होकर मृतक पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।वरिष्ठ पत्रकार सतीश भाटिया एवं भोला दुबे ने कहा, “यह केवल एक हत्या नहीं है, बल्कि सच बोलने की आवाज को दबाने की कोशिश है। जब देश में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा की बात करना कितना उचित है?”युवा पत्रकारों ने भी इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। एक युवा पत्रकार अजीत सिंह ने कहा, “हमारे देश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है। मुकेश चंद्राकर की हत्या ने हमें दिखा दिया है कि सच्चाई बोलने की कीमत कितनी भारी होती है।”इस दौरान शोक सभा में सुरेंद्र सिंह, सौरभ गोस्वामी,रंगेश सिंह,अजीत सिंह, कन्हैया केशरी, अरविन्द कुशवाहा, कुमधज चौधरी, शोएब खान, राजू जायसवाल,कमालअहमद मुश्ताक अहमद, मुकेश भारती, अनिकेत श्रीवास्तव,विकाश कुमार,शिव प्रताप सिंह,राकेश केशरी, सन्तोष साहनी ,रामप्यारे सिंह,कृपाशंकर पांडे, महेश पांडे, पी डी राय,छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी ,आनंद कुमार,आदि मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7