Skip to main content

Aaj Tak24x7

वार्ड क्रमांक 8 के निवासियों ने बिजली की समस्या को लेकर एसडीएम से लगाई गुहार

ग्वालियर से।संवादाता सोनू साहू
दिनांक 08,01,2025

डबरा। वार्ड क्रमांक 8, जवाहर कॉलोनी के निवासियों ने पिछले कई वर्षों से बिजली की समस्या से परेशान होकर सामूहिक रूप से अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) दिव्यांशु चौधरी को ज्ञापन सौंपा। शिकायत में बताया गया कि उनके क्षेत्र में बिजली के खंभे और तार नहीं लगाए गए हैं, जबकि सभी लोगों ने वर्षों पहले बिजली कनेक्शन ले रखा है और समय पर बिल भी जमा करते हैं।

निवासियों का कहना है कि बिजली के खंभे और तार न होने के कारण उन्हें मजबूरन कच्चे तारों का उपयोग करना पड़ता है। इससे आए दिन तार टूटने और हादसों का खतरा बना रहता है। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की अनुपलब्धता के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड की निवासी महिलाओं ने परशा डी सुमित साहू की अगुवाई में जनसुनवाई में भाग लिया और अपनी समस्या एसडीएम के सामने रखी। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के कर्मचारी उनकी शिकायतों को अनसुना कर रहे हैं।

निवासियों ने मांग की है कि बिजली विभाग को तत्काल निर्देश देकर उनके क्षेत्र में खंभे और तार लगवाए जाएं, ताकि वे भी इस मूलभूत सुविधा का लाभ उठा सकें। एसडीएम महोदय ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

“कच्चे तारों से बिजली खींचने के कारण बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को खतरा है। प्रशासन हमारी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करे।” – निवासियों का कहना।

बाइट:1 सुमित साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 8

बाइट:2 ऊषा निवासी वार्ड क्रमांक 8

aajtak24x7
Author: aajtak24x7