Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर पुलिस का ‘‘साइबर क्राइम अवेयरनेस‘‘ प्रोग्राम

पुलिस अधिकारियों ने जिले के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव की जानकारी देकर किया जागरूक

ग्वालियर। दिनांक 08.01.2025 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज दिनांक 08.01.2025 को जिले के विभिन्न स्कूलों में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। उक्त अभियान के तहत सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान द्वारा सरिता कॉन्वेंट हायर सेकेन्ड्री स्कूल नाका चंद्रबदनी ग्वालियर तथा एसडीओपी डबरा श्री विवेक कुमार शर्मा द्वारा वनखंडेश्वर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल डबरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली स्टाफ एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान द्वारा सरिता कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल नाका चंद्रबदनी ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया और डिजिटल अरेस्ट संबंधी अपराध के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का उपयोग करते समय कौन-कौन सी सावधानियां बरतें इस विषय पर भी प्रकाश डाला और साथ ही उनको साइबर अपराधों से बचने के उपायों से भी अवगत कराया जाकर साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर थाना झांसीरोड से उप निरीक्षक आशीष शर्मा व स्कूल स्टॉफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

एसडीओपी डबरा श्री विवेक कुमार शर्मा द्वारा वनखंडेश्वर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल डबरा में जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को वर्तमान समय में होने वाले साइबर फ्रॉड के विभिन्न अपराधों से अवगत कराया। उन्होने वर्तमान में पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराध संबंधी शिकायतों को साझा किया। कार्यक्रम में उनके द्वारा मुख्यतः साइबर फ्रॉड, डिजीटल अरेस्ट तथा सोशल मीडिया फ्रॉड आदि विषय पर विस्तार से छात्र-छात्राओं को समझाया गया और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। ग्वालियर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये साइबर क्राइम अवेयनेस प्रोग्रामों का मुख्य उद्देश्य आने वाली नवीन पीढ़ी को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। जिससे भविष्य में साइबर संबंधी अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7