Skip to main content

Aaj Tak24x7

75वें संविधान वर्ष का उपलक्ष्य के निमित,भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।भाजपा ने 11 जनवरी से 26 जनवरी तक चलने वाले संविधान गौरव अभियान के निमित्त बैठक की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संविधान के प्रति सम्मान और इसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है ।इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक दुद्धी मण्डल स्थित तुलसी निकेतन धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश श्रीवास्तव तथा दुद्धी मण्डल प्रभारी रामसुंदर निषाद ने इस अभियान के महत्व पर बात की।उन्होंने कहा कि यह अभियान डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने और भारतीय संविधान की महत्ता को समझाने के लिए है।नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन व वरिष्ठ भाजपा नेता रामेस्वर रॉय जिला मंत्री दिलीप पांडे पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू सुमित सोनी ने कहा कि इस अभियान के दौरान किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे अभियान को पूरी ईमानदारी से सफल बनाएं। उन्होंने डॉ. अंबेडकर की विरासत का सम्मान करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के आत्मनिर्भर बनने की बात कही और इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।साथ ही दुद्धी मण्डल के नवनियुक मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने अभियान के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। इनमें बाबा साहब की धरोहर को सम्मानित करने के लिए शक्तिकेन्द्र स्तर पर बैठकें, गोष्ठियां, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।युवा मोर्चा कॉलेजों और छात्रावासों में बाबा साहब के योगदान पर जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाएगा। 25 जनवरी को इस अभियान का समापन संविधान के प्रस्ताव और नीति निर्देशक तत्वों पर चर्चा के साथ होगा।बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज मिश्रा सूरजदेव प्रसाद नान्हू राम जितेंद्र चन्द्रवँशी अनिल गुप्ता मण्डल उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल मनोज तिवारी मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल मण्डल मंत्री गोपाल सोनी गोरखनाथ अग्रहरि हिमांशु चौरसिया अंशुमान रॉय कौशलेंद्र प्रताप सिंह मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दीवान सिंह राफे खान अजय चंद्रवंशी जगनारायण गोंड़ कोषाध्यक्ष अरुण साहनी शक्तिकेन्द्र संयोजक अनिल कुशवाहा रुनारायन राजमणी अखिलेश प्रदीप शर्मा भोलू जायसवाल पीयूष कसेरा सत्यम आईटी विभाग अनुरोध भोजवाल सोनू जायसवाल शनि सभासद निरंजन गुप्ता धीरज जायसवाल बुथ अध्यक्ष जितेंद्र रजनीश दीनानाथ उदय मनोज धनंजय राजन विकास मद्धेशिया विकास सोनी सुभाष कमलेश राजेन्द्र मन्नू गोंड़ अखिलेश राजेश धर्मराज संजय राहुल नागेंद्र मुन्नीलाल सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7