अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट


ग्वालियर दिनांक 10 जनवरी 2025 – ग्वालियर स्थित किला गेट चौराहा का हेरिटेज थीम पर सौंदर्यकरण हेतु कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में किलागेट थाने और दुकानों को सी एम राइज स्कूल के पास शिफ्ट करने हेतु स्थान को देखा गया, साथ ही आमजनों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं निगमायुक्त श्री वैष्णव ने किलागेट स्थित थाने का निरीक्षण किया तथा थाना एवं थाने के बाहर बनी दुकानों को आगे सीएम राइज स्कूल के पास शिफ्ट करने एवं किलागेट चौराहे का हेरिटेज थीम पर सौंदर्यीकरण करने हेतु चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही पैदल किलागेट चौराहे से सीएम राइज स्कूल तक निरीक्षण कर सीएम राइज स्कूल के स्थल को भी देखा और आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री शकील मंसूरी, अपर आयुक्त श्री विजय राज, सिटी प्लानर श्री पवन सिंघल, अधीक्षण यंत्री श्री जेपी पारा, कार्यपालन यंत्री श्री सुशील कटारे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना क्र./57/



