थाना मुरार पुलिस की कार्यवाही
ग्वालियर दिनांक 11.01.2025।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी घनश्यामदास कुशवाह निवासी आर्य नगर गली न.01 माता के मंदिर के सामने मुरार जिला ग्वालियर ने थाना मुरार में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 22.11.2024 को शाम कबे समय वह अपने घर का ताला लगा कर अपने परिवार सहित अपनी भांजी की शादी में गोसपुरा हजीरा गया था। दिनांक 23.11.2024 को मेरे घर पर आरओ का पानी देने वाले का फोन आया तो उसने बताया कि आपके घर के मैन गेट का ताला खुला हुआ है और गेट भी खुला हुआ है। उसके बाद मैने अपने घर पर आकर देखा कि तो मैन गेट का ताला टूटा हुआ था कमरों का सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखा हुआ सामान सोने-चांदी के जेवरात व नगदी कोई अज्ञात चोर दिनांक 22.11.2024 की रात को मेरे घर मे घुस कर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0 649/24 धारा 331(4),305 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा लंबित चोरी के प्रकरणों के अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर प्रकरणों का निकाल करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल द्वारा थाना प्रभारी मुरार को पुलिस की टीम बनाकर लंबित चोरी व नकबजनी के प्रकरणों का शीघ्र निकाल करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री राजीव जंगले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मदन मोहन मालवीय द्वारा पुलिस की टीम को थाना मुरार के अप0क्र0 649/24 धारा 331(4),305 बीएनएस एवं इजाफा धारा 317 (2) बीएनएस के आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौरान विवेचना थाना मुरार पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एसएस ज्वेलर्स का दुकानदार चोरी का माल लेकर बेचने के लिये 6 नम्बर चौराहा के पास खड़ा है। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान 6 नम्बर चौराहा के पास पहुंचे और आसपास तलाश किया तो पोस्ट ऑफिस के सामने रोड पर मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आता देख खिसकने का प्रयास करने लगा। जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेरकर पकड़ा नाम पता पूछा तो उसने एबीएम स्कूल के पास गंज, गल्ला मण्डी किला गेट थाना ग्वालियर का होना बताया। मौके पर मुखबिर द्वारा बताये गये चोरी का माल रखने के संबंध में पूछा तो उक्त व्यक्ति आनाकानी करने लगा शंका होने पर पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की गई तो उसने अपने मेमो में बताया कि दिनांक 22.11.2024 को पीएचई कालोनी हजीरा निवासी एक व्यक्ति ने मुझे चोरी का सामान बताकर सस्ते दामों बेचा था जिसमें से कुछ सामान लेकर मुरार बाजार में बेचने जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी जॉकेट की जेब से चोरी के सामान में से एक जोडी चांदी जैसी धातु की तोड़िया व एक सोने जैसे पीले रंग की धातु की हाय (पैण्डल) जप्त की गई। थाना मुरार पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उससे चोरी के शेष माल के सबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका:- एक जोडी चांदी जैसी धातु की तोड़िया व एक सोने जैसे पीले रंग की धातु की हाय (पैण्डल)।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मदन मोहन मालवीय, प्र.आर. हरवीर सिंह, आर. देवेन्द्र साहू, आर. सुरेन्द्र कौरव की सराहनीय भूमिका रही।



