Skip to main content

Aaj Tak24x7

मझौली गांव में रामनगीना विंध्य ट्रस्ट के द्वारा जरूरतमंदों मे 501कंबल वितरित किए गए।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के मझौली गाँव स्थिति रामनगीना कॉलेज ऑफ़ ग्रुप के प्रांगण में शनिवार को रामनगीना विंध्य ट्रस्ट के द्वारा जरूरतमंदो में 501 कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव रहें। मुख्य अतिथि एवं ट्रस्टी आनंद प्रकाश यादव के हाथों गरीबों असहायों में कंबल वितरित की गई।

मुख्य अतिथि तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया जाना पुण्य का काम हैं। कंबल वितरण ठंड से राहत मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि ठंड में अनावश्यक रूप से बिना गर्म कपड़ो के बाहर न निकलें, बहुत जरूरी होने पर सिर ढककर ही बाहर निकले और शाम सुबह अलाव का भी सहारा लें।

रामनगीना विंध्य जनसेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी आनंद प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीणों के बीच हर साल ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि गाँव के जरूरतमंदो के आज शनिवार को 501 कंबल वितरण किया गया हैं।

इस मौके पर पूर्व प्रधान मोतीलाल गुप्ता एवं संस्थान के उपेंद्र यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु,शशिकांत यादव, विपिन यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7