आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट (सिंगरौली ,देवसर)



मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार के संचालित सभी जन कल्याण योजनाओं को हर पात्र हितग्राही को शत प्रतिशत लाभान्वित कराना है यह तभी संभव होगा जब योजनाओं का पारदर्शिता एवं तत्परता से क्रियावयन हो।उक्त बातों को सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने जनपद पंचायत देवसर के ग्राम हर्रा चंदेल में आयोजन मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किए गए इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया गया कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा शासन की जनकल्याण योजनाओं का विस्तार से प्रकाशन डालते हुए मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में शामिल योजनाओं एवं प्रदान किए जाने वाली सेवाओं के अवगत कराया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पाठक ने उपस्थित जन समुदाय को नववर्ष की बधाई देते हुए अपने उद्बोधन से मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए अभियान में सम्मिलित 45 जन कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदान किए जाने वाली 63 सेवाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच पति बबुओ राम यादव बीआरसी कार्यालय बीएससी उजागिर लाल चतुर्वेदी आराई त्रिलोकी चतुर्वेदी एवं पटवारी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सचिव श्यामलाल द्विवेदी सहायक सचिव आलोक द्विवेदी पत्रकार बृजेश चतुर्वेदी आशुतोष चतुर्वेदी सीताराम यादव एवं समस्त ग्राम पंचायत की जनता जनार्दन उपस्थित रहे



