Skip to main content

Aaj Tak24x7

देश प्रदेश में वैचारिक परिवर्तन की एक और जरूरत: साक्षी दीदी पत्रकार समाज का आईना ठाकुर दिग्विजय सिंह एंबुलेंस 108. मुकेश शुक्ला निमाड़ की धड़कन

ओंकारेश्वर (खंडवा)। आजादी मिलने को लंबा समय हो गया, लेकिन वैचारिक क्रांति को सही दिशा में लाने की आवश्यकता है। यह कार्य संत और मीडिया वाले ही अच्छे से कर सकते हैं। पत्रकारिता करने वालों को इस पर भी फोकस करना होगा। तभी हमारा देश उन्नति के शिखर पर तेजी से बढ़ पाएगा। देश को सनातन संस्कृति की ओर ले जाने की जरूरत है, क्योंकि इस धर्म में उदारता है जो सबको धारण करना चाहिए। हमारे देश में जो अपराध घटित हो रहे हैं उसे मानसिकता से उबरने की जरूरत है।
यह गौरवशाली उद्बोधन परम शक्तिपीठ कोठी की साध्वी साक्षी दीदीमां ने नवभारत एवं जनपरिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। आयोजन तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में किया गया। यहां उन लोगों का भी सम्मान किया गया, जो सामाजिक दृष्टि से कुछ बड़ा कार्य कर रहे हैं। यह भूमि संतों की है। तेज ठंड के कारण जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए। अखिल भारतीय जन परिषद भी देश में परोपकार के आयोजन करती रहती है।

वटवृक्ष बन गया ‘नव-भारत’
नवभारत की 1934 से शुरू हुई विशाल यात्रा पर समूह संपादक क्रांति चतुर्वेदी ने कहा कि विशाल वटवृक्ष का इतिहास एक छोटे से बीज से शुरू होता है। वह घनघोर वर्षा, चिलचिलाती धूप, कड़कड़ाती ठंड और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करके वृक्ष बनता है। इसी तरह का इतिहास ‘नव-भारत’ का भी है। 1934 में देश आजादी के लिए छटपटा रहा था। अंग्रेजों के जुल्म सर चढ़कर बोल रहे थे। इस वक्त नवभारत का उदय हुआ। संस्थापक श्री रामगोपालजी माहेश्वरी ने आजादी में बड़ा योगदान दिया। वे महात्मा गांधी, जमनालाल बजाज के सहयोगी थे।

यह भी थे अतिथि
आयोजन में अतिथि के तौर पर नवभारत के समूह संपादक श्री क्रांति चतुर्वेदी, समूह महाप्रबंधक श्री आशुतोष उपाध्याय, षढ दर्शन संत मंडल ओंकारेश्वर के अध्यक्ष एवं जोड़ गणपति हनुमान मंदिर के प्रमुख संत मंगलदासजी आज तक 24 * 7 के संवाददाता श्री मुकेश शुक्ला और साध्वी साक्षी दीदी मां परम शक्तिपीठ कोठी व भाजपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह संटू भैया, ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ श्री हेमेंद्र पुरोहित, ‘नव-भारत’ खंडवा के ब्यूरो प्रमुख राजेंद्र पाराशर, कोठी के सरपंच श्री कमल डाबर एवं ओंकारेश्वर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य भी मौजूद थे।

निष्पक्ष खबरों का हमराही
षढ दर्शन संत मंडल ओंकारेश्वर के अध्यक्ष श्री मंगलदासजी ने कहा कि ‘नव-भारत’ बचपन से पढ़ता आया हूं। निष्पक्ष खबरों का यह हमराही रहा है। ओंकारेश्वर में इस अखबार के माध्यम से नई परंपरा विकसित हुई है। उत्तम कार्य करने वालों का सम्मान किया गया है। इससे लोगों में समाजसेवा की भावना और जागृत होगी। पत्रकारिता की अलखग जगाकर संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व मीडिया वालों का हम भी सम्मान समारोह आयोजित करेंगे।

हर फील्ड में योगदान
भाजपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह संटू भैया ने कहा कि पत्रकारिता का योगदान हर फील्ड में है। इसे यूं ही चौथा स्तंभ नहीं कहा जाता। हम अच्छा करते हैं, तो खूब तारीफ की जाती है। यदि बुरा करते हैं, तो मीडिया आईना दिखाने का काम भी करता है। बचपन से देख रहा हूं कि ‘नव-भारत’ में सटीक खबरें और बिना किसी लाग-लपेट के दी जाती हैं। इसकी भाषा भी मर्यादित होती है। ‘ नव-भारत’ को ऐसे आयोजन कि मैं बधाई देता हूं। कार्यक्रम में आभार समूह महाप्रबंधक श्री आशुतोष उपाध्याय ने व्यक्त किया। संचालन जयप्रकाश पुरोहित ने किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7