




संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन
कदौरा प्रीमियम लीग के तहत आज उद्घाटन मैच कालपी इलेवन और कुरारा इलेवन के बीच खेला गया जिसमें कालपी इलेवन के कप्तान राजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 134 रन बनाए 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कुरारा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 63 रन ही बना सकी और कालपी इलेवन ने 71 रनों से विजय श्री अपने नाम कर ली कालपी की तरफ से उनके कप्तान राजा ने उम्दा बैटिंग करते हुए 5 छक्के और लगातर तीन चौकों की हैट्रिक के साथ कुल 63 रन बनाए अच्छे खेल का प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे ने टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेल को खेलना चाहिए मैच होता ही है हार और जीत के लिए इस मौके पर आयोजक राहुल सिंह परिहार , रेणु वर्मा, आफताब अली , डॉ विजय शाहू, अंकुर गुप्ता, अमित महाराज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे



