

अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भीम सिंह गुर्जर का संभाजी नगर और बीड़ महाराष्ट्र प्रवास के दौरान देवसेना के मार्गदर्शक उद्योगपति बालू जी गुर्जर संभाजी नगर, देवसेना के वरिष्ठ लक्ष्मण सिंह जी गुर्जर साथ रहे । इस अवसर पर उन्होंने समाज को जोड़ने और मजबूत करने के लिए स्थानीय गुर्जर समाज के लोगों को देवसेना संस्था के साथ जुड़कर काम करने के लिए कहा। महाराष्ट्र में देवसेना संस्था के साथ मिलकर समाज को जागृत और सशक्त करने के लिये शिक्षा को प्राथमिकता दे । गुर्जर समाज कृषि प्रधान समाज है। समय के साथ अब हमे कृषि के साथ-साथ व्यवसाय व्यापार में भी आगे आना चाहिए। राजनीति में भी युवाओं को आगे आना होगा। जिससे हमें देश और समाज हित के कार्य करने मे भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का बड़ा अवसर प्राप्त हो सके। गुर्जर समाज का अतीत बहुत स्वर्णिम रहा है। हमें इतिहास से सीख लेकर भविष्य को संवारते हुए सुनेहरा बनाना होगा। इस के लिए संगठन के माध्यम समाज में काम करने की आवश्यकता है। बालू जी गुर्जर, लक्ष्मण सिंह गुर्जर ने भी अपने विचार रखे।
*देवसेना संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भीम सिंह गुर्जर , बालू जी गुर्जर, लक्ष्मण सिंह गुर्जर संभाजी नगर का बीड़ गुर्जर समाज के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।
*इस कार्यक्रम में बीड़ गुर्जर समाज के मार्गदर्शक डॉ सहदेव महाराज शास्त्री जी ने भी मार्गदर्शन किया और देवसेना संस्था से जुड़कर उसे मजबूत करने का आह्वान किया
*इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मण जी बहीरवाल, रतनजी गुर्जर, हनुमान जी बहीरवाल, विनायक गुर्जर, हनुमान जी गुर्जर, नारायण जी बहीरवाल, अंकुश दहीया, सुनील गुर्जर, भरत खटाना, बालासाहेब खटाना, अशोक बहीरवाल,रोशन गुर्जर, एडवोकेट रत्ना ताई बहीरवाल, रेखाबाई खटाना, कावेरी ताई गुर्जर, अनिता ताई गुर्जर, तनूश्री खटाना के साथ गुर्जर समाज के गणमान्य उपस्थित रहे
इरफ़ान खान खंडवा



