आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 13-01-2025 जिला सिंगरौली म.प्र.*रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित सृजन अभियान के अंतर्गत जिला सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
महिला सुरक्षा शाखा, सिंगरौली द्वारा आज दिनांक 13 जनवरी, 2025 को थाना नवानगर अंतर्गत झुग्गी बस्ती निगाही में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित सृजन योजना के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बस्ती में उपस्थित लोगों को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम, साइबर फ्रॉड, गुड टच और बैड टच जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और डायल 100 पर संपर्क करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में महिला सुरक्षा शाखा से उप निरीक्षक प्रीति साकेत, सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह तोमर, महिला प्रधान आरक्षक श्यामवती सिंह और महिला आरक्षक प्रियंका गुप्ता उपस्थित रहीं।
यह कार्यक्रम महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।



