Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिलाधिकारी अमवार पहुँच कर कनहर बांध का लिया जायजा।

लगभग एक सप्ताह मे बजट का पैसा आने की संभावना।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र /अमवार सिचाई विभाग के द्वारा अमवार मे बनाये गये कनहर बांध का सुरक्षा, गुणवत्ता व जलस्तर का जायजा लेने आज दोपहर सोनभद्र जिलाधिकारी बी.एन.सिंह पहुँचे| जिलाधिकारी ने अमवार स्थित कनहर बांध के स्पेलव, बांध से सिचाई होने वाले क्षेत्र की जानकारी,जलस्तर, गेट से पानी निकासी व विस्थापितों की पुनर्वास कालोनी मे समस्याओं का हाल जाना |अधिशासी अभियन्ता विनोद कुमार ने कनहर बांध के निर्माण कार्य व समस्याओं की पुरी जानकारी जिलाधिकारी को दिया व बताया कि अभी कनहर बांध का निर्माण कार्य लगभग पुरा हो गया है नहर,एक्वाडकट, जल सूरंग का निर्माण कार्य अभी बाकी है बजट के कारण निर्माण कार्य कुछ समय के लिए बाधित रहा था | कनहर बांध से दुद्धी व कोन ब्लॉक के कई गाँव मे सिचाई के लिए पानी दिया जायेगा साथ ही झारखंड को डूमरीया बेसिन नहर से पानी दिया जायेगा और जल जीवन मिशन को भी पीने का पानी कनहर बांध से जल्द दिया जायेगा| परियोजना निर्माण मे कई समस्याओं के उतार – चढ़ाव के बाद समस्याओं का समाधान कर परियोजना निर्माण कार्य पुरा किया गया| डूब क्षेत्र के विस्थापितों के लिए पुनर्वास कालोनी मे जो भी समस्या आ रही है उसे निराकरण करने का काम किया जा रहा|जिलाधिकारी से अमवार- दुद्धी खराब सड़क के बारे में पुछे गये सवाल पर कहा कि संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराया जायेगा साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि बहुप्रतीक्षित कनहर सिचाई परियोजना पुरा होने से क्षेत्र मे सिचाई व पीने के पानी की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा|
अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि एक सप्ताह मे बजट का पैसा आ जायेगा जिसके बाद छुटे हुये विस्थापितों को इस सप्ताह से विस्थापन पैकेज देने का कार्य व नहर निर्माण कार्य मे तेजी आ जायेगा| जिलाधिकारी द्वारा आम का पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार, मोईनुद्दीन, अभियंता रवि श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा,जेई नंदलाल यादव, सरवन यादव, नीरज विस्थापितों के नेता ईश्वर प्रसाद निराला सहित अन्य मौजूद रहे|

aajtak24x7
Author: aajtak24x7