Skip to main content

Aaj Tak24x7

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने ली जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की अलग-अलग परिचय बैठक

अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट


संगठन को मजबूती देने के लिए सभी को सक्रिय रूप से काम करना होगा-श्री जयप्रकाश राजौरिया
ग्वालियर 19/01/2025। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने रविवार को संविधान गौरव दिवस एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला पदाधिकारियों एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की अलग-अलग परिचय बैठक ली। बैठक की शुरुआत सभी के परिचय के साथ हुई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को पार्टी के विचारों और उद्देश्यों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए सभी को सक्रिय रूप से काम करना होगा। इसके अलावा क्षेत्रीय विकास और समाज की भलाई के लिए पार्टी के कार्यक्रमों को गति देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उन्होंने बैठक में आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए और सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि आप सभी ने संगठन के हर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। इसी आधार पर मप्र बीजेपी का संगठन देश में एक आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है।
किसी न किसी माध्यम से कार्यकर्ता को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए
उन्होंने कहा कि किसी न किसी माध्यम से कार्यकर्ता को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए। हर 2 साल या 3 साल या 5 साल बाद कोई ना कोई चुनाव आते हैं तो हर चुनाव में कार्यकर्ता को मजबूती से खड़ा रहने और सक्रिय बने रहने के लिए आवश्यक है कार्यक्रम। इसलिए कार्यकर्ता को कार्यक्रम के माध्यम से हमेशा सक्रिय बने रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं कई राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं और हमें लंबे समय तक सरकार में रहना है तो हर मोहल्ले, गली बूथ पर हमारी पकड़ अच्छी होनी चाहिए। क्योंकि हमारे विपक्षी दल हमेशा भाजपा के बारे में अशांति फैलाते रहते हैं। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम कार्यक्रम के माध्यम से हर मोहल्ले, गली प्रत्येक बूथ पर पहुंचे और भाजपा की योजनाएं और कार्यक्रम के माध्यम से उन लोगों को बताएं कि भाजपा सरकार आप लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।
संविधान विरोधी नीतियों को उजागर करें कार्यकर्ता
जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि कांग्रेस की संविधान विरोधी नीतियों को जनता के सामने लाना आवश्यक है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर इन मुद्दों को उठाने और जनता को जागरूक करने की अपील की।
जिला मंत्री एवं संविधान गौरव दिवस के जिला संयोजक श्री दारा सिंह सेंगर ने आगामी कार्यक्रम संविधान दिवस के विषय पर विस्तृत जानकारी रखी।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री राजू पलैया ने किया एवं आभार जिला महामंत्री श्री विनय जैन ने किया।
मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी , जिला महामंत्री श्री विनोद शर्मा, संविधान गौरव दिवस टोली के सदस्य श्रीमती नीलिमा शिंदे, श्री संतोष गोडयाले, श्री प्रतीक तिवारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राणा, श्री रामेश्वर भदौरिया, श्री कनवर मंगलानी, श्री धर्मेंद्र सिंह तोमर बिट्टू, श्री दीपक शर्मा, श्री राजू सेंगर, श्री सुधीर गुप्ता, जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, डॉ कुलदीप चतुर्वेदी श्री केदार कंसाना, श्री अमित जादौन, श्रीमती लता सिंह, नवीन परांडे, श्री सतेंद्र शर्मा, श्रीमती नीलिमा शिंदे, श्री महेंद्र सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, श्री सुघर सिंह पवैया, श्री उदय अग्रवाल, श्री अरविंद रघुवंशी, श्री राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, श्री राजेन्द्र जैन ,श्री अजय महेंद्रू, श्री महेंद्र श्रीवास्तव, श्री उपेंद्र बैस मंडल अध्यक्ष श्री सतपाल जादौन, श्री विनय शर्मा, श्री उमेश भदौरिया, श्री जबर सिंह गुर्जर, श्री लवी खंडेलवाल, श्री हेमंत चोपड़ा, श्री प्रयाग सिंह तोमर, श्री विवेक शर्मा, श्री गिरिराज व्यास, श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री यश शर्मा, श्री प्रतीक तिवारी, श्री संतोष गोडयाले, श्री मुलायम सिंह यादव, श्रीमती वंदना प्रेमी, श्री अमित बंसल, श्री सतेंद्र शर्मा, श्री गौरव वाजपेई , श्री मुलायम सिंह यादव, श्री बल्ली राठौर, श्री सुनील भदौरिया सभी मोर्चा /प्रकोष्ठ के अध्यक्ष / संयोजक सहित मण्डल टोली के सदस्य उपस्थित रहे ।

नवीन चौधरी
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7