*अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट
गोवा में पर्यटकों के साथ ठगी करने वाले आरोपियों के एक साथी को गोवा पुलिस ने क्राईम ब्रांच के सहयोग से डीडी नगर से किया गिरफ्तार
ग्वालियर दिनांक 20.01.2025। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) से अंजुना पुलिस स्टेशन गोवा के पीएसआई नितेश शिगाड़ी द्वारा अपनी टीम के साथ ग्वालियर आकर अंजुना पुलिस स्टेशन गोवा के अपराध क्रमाक 09/2025 धारा 318 (4) बीएनएस में फरार ग्वालियर शहर के निम्बाजी की खोह थाना जनकगंज लश्कर निवासी आरोपी की गिरफ्तार में सहयोग हेतु अनुरोध किया गया। गोवा पुलिस के अनुरोध पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी,(भापुसे) को क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपी को पकड़ने में गोवा पुलिस का सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं परिवीक्षाधीन भापुसे अधिकारी श्री जेंडन लिंगजर्पा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक हितेन्द्र सिंह राठौर के द्वारा उप निरीक्षक रमाकांत उपाध्याय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम को गोवा पुलिस के साथ आरोपी की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। क्राईम ब्रांच की टीम गोवा पुलिस को हमराह लेकर उक्त आरोपी की तलाश उसके निवास स्थान निम्बाजी की खोह, जीवाजीगंज, पिन्टोपार्क, गोला का मंदिर, दीनदयाल नगर आदि स्थानों पर की जो नहीं मिला। आज दिनांक 20.01.2025 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपराध का आरोपी डीडी नगर में देखा गया है जिसकी सूचना की तस्दीक हेतु थाना अंजुना गोवा के बल के साथ क्राईम ब्रांच टीम डीडीनगर पहुंचे जहां महाराजा कॉम्प्लेक्स के पास एक संदिग्ध खड़ा दिखा जिसको गोवा पुलिस द्वारा उक्त अपराध में वांछित होने की तस्दीक करने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। पकड़े गये आरोपी से गोवा पुलिस द्वारा थाना अपराध शाखा पर पूछताछ की गई तो आरोपी ने उक्त अपराध में अपना जुर्म स्वीकार किया बाद आरोपी को थाना अंजुना के पीएसआई नितेश शिगांडी द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गोवा पुलिस टीम ने बताया कि कुछ दिन पहले उत्तरी गोवा पुलिस ने जयपुर एवं हैदराबाद निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, इन तीनों पर फर्जी ऑनलाइन विला लिस्टिंग के जरिए पर्यटकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये का घोटाला करने का आरोप है। उत्तरी गोवा पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों ने खुद को होटल संचालक बताकर और प्रसिद्ध बुकिंग प्लेटफॉर्म की खामियों का फायदा उठाकर सैकड़ो पर्यटकों को ठगा गया। आज क्राईम ब्रांच टीम के सहयोग से गोवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये ग्वालियर निवासी आरोपी भी उक्त प्रकरण में वांछित रहा है।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक हरेन्द्र सिंह राठौर, उनि रमाकांत उपाध्याय, प्रआर. नरवीर राणा, प्र.आर. राजीव शुक्ला, आर. रणवीर यादव, आर. जितेन्द्र गुर्जर, आर. अभिषेक तोमर,आर. सौरभ चौहान थाना अंजुना गोवा टीम- पीएसआई नितेश शिगाड़ी, आरक्षक रूपेश आबेंकर, आरक्षक तनय मलिक की सराहनीय भूमिका रही है।



