Skip to main content

Aaj Tak24x7

आनंद उत्सव कार्यक्रम में मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर

बरेला/जबलपुर : मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवाहन में नगर परिषद बरेला के द्वारा आनंद उत्सव के कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 20 जनवरी को आयोजित किया गया जिसमें बरेला नगर के समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला के खिलाड़ियों ने वरिष्ठ शिक्षक राजकुमार साहू,खेल प्रशिक्षक जयराज चौधरी एवं शिक्षिका मोनिका गुप्ता के नेतृत्व में आनंद उत्सव में हिस्सा लेकर बालिका वर्ग खो- खो खिलाड़ियों ने फाइनल पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेला की बालिकाओं को हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया वही बालिका कबड्डी में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने विजेता होने का गौरव हासिल किया। इसी क्रम में बालक कबड्डी एवं रस्साकसी में उप-विजेता की ट्राफी अपने नाम की। इसी दौरान नींबू चम्मच दौड़,बोरा दौड़ में भी खिलाड़ियो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर सर्वाधिक पदक अर्जित किए जिस पर नगर परिषद बरेला अध्यक्ष प्रतीक दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय पांडे पूर्व उपाध्यक्ष विजय सागर सोनू सोनकर एवं पार्षदगणो ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला शाला संचालक समिति सचिव एस मसीह, शाला संचालक वैभव जोसवा प्राचार्या श्रीमती ईएस जोसवा, प्राचार्या श्रीमती नम्रता जोसवा एवं समस्त शिक्षकगणों ने शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7