Skip to main content

Aaj Tak24x7

आपरेशन त्रिनेत्रमः – तीसरी आंख से नही बच पाये मोटर सायकिल चोर

मोटर सायकिल चुराने वाले, सहयोग करने वाले व खरीदने वाले के विरुद कार्यवाही

अपराधों की रोकथाम एवं जनमानस की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जिला देवास श्री पुनीत गेहलात द्वारा व्यापारियों नगर वासियो एवं जन सहयोग से त्रिनेत्रम अभियान चलाया जाकर अपने संस्थानों एवं भवनों पर सीसीटीव्ही कैमरे लगवाये जा रहे हैं, उक्त अभियान में लगाये गये कैमरो के परिणाम स्वरूप कस्बा कन्नौद में मोटर सायकिल चुराने वाले एवं खरीदने वाले का खुलासा हुआ हैं। दिनांक 20. 01.2025 को फरियादी माखन पिता लखनलाल निवासी ग्राम काटकुट द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि बस स्टैण्ड के पीछे भारत माता मंदिर के पीछे से अज्ञात आरोपी मेरी एचएफ डीलक्स मो.सा. कमांक एमपी 41 एनएच 9759 चुराकर ले गया जिसकी रिपोर्ट पुलिस कन्नौद प्रकरण दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एन.एच. बाथम, एसडीओपी श्री केतन अडलक के निर्देशन में टीम बनाकर अज्ञात चोर व वाहन की तलाश प्रांरभ की गई पुलिस टीम द्वारा नगर के चौराहो पर तथा एक्जिट एंट्री पाईन्टो पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे चैक किये गये जिसमें संदिग्ध चोर मोटर सायकिल ले जाते दिखायी दिये पुलिस द्वारा मुखबीर एवं पाराम्पारिक तरीके से जानकारी पता की गई कि ग्राम बहिरावद निवासी युवक सलमान द्वारा उक्त घटना कारित की गई। पुलिस टीम द्वारा सलमान को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की गई जिसमें उसके द्वारा अपने साथी इरफान के साथ मिलकर मोटर सायकिल चुराना बताया। आरोपीगण को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही से चोरी की गई मोटर सायकिल हरदा निवासी जुम्मन खान से जप्त की जाकर आरोपी जुम्मन खाँ को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण को माननीय न्यायालय कन्नौद श्रीमति मीना शाह के न्यायालय में पेश कर आरोपी सलमान का पुलिस रिमांड लिया जाकर चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है एवं चोरी की मोटर साईकिल खरीदने व सहयोग करने वाले को जेल भेजा गया।

उपरोक्त निरीक्षक तहजीब काजी, प्र.आर. 208 अशोक जोसवाल, आर. 787 बालकृष्ण, आर. 500 देवेन्द्र, आर.569 शेलेन्द्र कलमोदिया का योगदान रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7