Skip to main content

Aaj Tak24x7

यातायात में बाधक हाथ ठेलों को हटाया, 5500 रूपये का वसूला जुर्माना


ग्वालियर दिनांक 22 जनवरी 2025 – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी श्री केशव सिंह चैहान एवं शैलेंद्र सिंह चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज जनकगंज , माधौगंज, महाराजबाड़ा, नजरबाग मार्केट, दौलतगंज आदि क्षेत्रों में मदाखलत अमले द्वारा मुख्य मार्गों पर यातायात अवरुद्ध करने वाले हाथ ठेलो, फुटपाथी दुकानदारो के सामान को जप्त कर मदाखलत कार्यालय भिजवाया गया।  कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री सुघर सिंह सहित दल (दक्षिण )  मौजूद रहा।
इसके साथ ही ग्वालियर व्यापार में विभिन्न छत्रीयों पर लगे हाथ ठेले एवं फड़ वालो को हटाया जाकर हाथ ठेला एवं फड़ पोटली आदि सामान जप्त किया गया। अतिक्रमणकारियों से बचन पत्र लेकर जप्त सामान को रसीद काटी जाकर राशि रू 5500 का जुर्माना किया जाकर जप्त सामान को बापस किया गया। कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री विशाल जाटव एवं मदाखलत अमला मौजूद रहा।
सूचना क्र./136/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7