
थाना पुरानी छावनी पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़कर उनसे चोरी की एक मोटर साइकिल व टमटम की पांच बैटरी की जप्त
ग्वालियर। दिनांक 22.01.2025 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरानी छावनी उनि0 क्षमा राजौरिया के द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। आज दिनांक 22.01.2025 को पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 16.01.2025 को थाना क्षेत्र एन्क्लेव कॉलोनी से मोटर सायकिल एवं टमटम से बैटरी चोरी करने वाले चोर आस्तेदेव नगर नारायण बिहार कॉलोनी गोला का मंदिर पर वाहन चोरी करने के फिराक में खड़े है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने आस्ते देव नगर नारायण बिहार कॉलोनी गोला का मंदिर पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिये के दो संदिग्ध व्यक्ति स्पलेण्डर मोटर सायकिल लिये खड़े दिखे। जिन्होने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर मोटर सायकिल लेकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों संदिग्धों से नाम पता पूछने पर पहले ने स्वयं को टिकटोली जिला मुरैना हाल आस्तेदेव नगर गोला का मंदिर व दूसरे ने ग्राम सोने का पुरा थाना पावई जिला भिण्ड हाल भीमनगर भिण्ड का रहने वाला बताया। पकड़े गये दोनों संदिग्धों के पास से मिली स्पलेण्डर मोटर सायकिल के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया परन्तु पुलिस टीम द्वारा गहनता से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा दिनांक 16.01.2025 की रात को एन्क्लेव कॉलोनी से उक्त मोटर सायकिल चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गये दोनों वाहन चोरों के पास से मिली चोरी की स्पलेण्डर मोटर सायकिल को विधिवत जप्त कर दोनों वाहन चोरों को थाना पुरानी छावनी के चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये दोनों वाहन चोरों से अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा दिनांक 16.01.2025 की रात को ही मोटर सायकिल के साथ 05 बैटरी टमटम की चोरी करना बताया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहन चोरों की निशादेही पर चोरी 05 बैट्रियों को बरामद किया गया। पकड़े गये दोनों वाहन चोरों से शहर में हुई अन्य वाहन चोरियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 18.01.2025 को फरियादी देवराज प्रजापति निवासी एन्क्लेव कॉलोनी पुरानी छावनी ने थाने में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 16.01.2025 की रात को अपनी टमटम एवं स्पलेण्डर मोटर साइकिल को सांकर से बांधकर ताला लगाकर रख दी थी और टमटम को चार्जिंग पर लगा दिया था। दिनांक 17.01.2025 को सुबह बाहर आकर देखा तो सांकर टूटी पड़ी थी। मेरी टमटम में लगी 05 बैटरी एवं टमटम के साथ सांकर में बंधी स्पलेण्डर मोटर साइकिल नही थी। मेरी टमटम की 05 बैट्री व मोटर साइकिल को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना पुरानी छावनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था
बरामद मशरूका:- चोरी की एक स्पलेण्डर मोटर सायकिल व 05 बैटरी टमटम की जप्त की गई।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी पुरानी छावनी उनि0 क्षमा राजौरिया, सउनि0 अनूप सिंह भदौरिया, आर0 अनुवेन्द्र सिंह तोमर, अशोक गुर्जर, अरविन्द सिंह यादव, विक्रम सिंह तोमर की सराहनीय भूमिका रही।



