Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिंगरौली पुलिस व SBI बैंक बैढ़न द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सायबर सुरक्षा का दिया संदेश

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 22-01-2025 सायबर जागरुकता अभियान जिला सिंगरौली म.प्र.।
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

सिंगरौली पुलिस व SBI बैंक बैढ़न व ने सायबर अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए आज दिनांक 22 जनवरी 2025 को राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में सायबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, फिल्म प्रदर्शन और संवाद के माध्यम से बच्चों, महिलाओं और नागरिकों को सायबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर सिंगरौली पुलिस के साथ-साथ 26 जनवरी 2025 को परेड में सम्मिलित होने वाले एन.सी.सी., एन.एस.एस., शौर्य दल, जिला बल, विसबल, होमगार्ड, और शहर के प्रमुख विद्यालयों जैसे उत्कृष्ट विद्यालय, डी.ए.वी. स्कूल, सनशाइन स्कूल, और सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम की शुरुआत नुक्कड़ नाटक से हुई, जिसमें सायबर अपराधों के प्रकार, जैसे एटीएम फ्रॉड, फिशिंग, ऑनलाइन ठगी, और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की जानकारी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही, पुलिस द्वारा सायबर सुरक्षा से संबंधित फिल्में मोबाईल वैन के माध्यम से प्रदर्शित की गईं, जो दर्शकों को सायबर खतरों से सतर्क रहने और अपने व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित करती हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री का संदेश

“सायबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। सायबर अपराधी नई-नई तरकीबें अपनाकर लोगों को धोखा देने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट के साथ साझा न करें और सतर्क रहें। सिंगरौली पुलिस हर समय आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। अगर आप किसी भी प्रकार की सायबर धोखाधड़ी का सामना करें, तो तुरंत सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जा कर अपनी शिकायत दर्ज कराये।”

सायबर जागरूकता अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सायबर अपराधों से बचाने और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक ज्ञान प्रदान करना है। सिंगरौली पुलिस इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित करती रहेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7