Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर कन्हरेश्वर महादेव मंदिर पर सेवा समितियों ने किया दीप प्रज्ज्वलित

•दीपों की रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।अयोध्या में 500 वर्षों के लंबे प्रतिक्षा के बाद भगवान राम का मंदिर बनकर लोगों के लिए तैयार हुआ है जिसकी प्राण प्रतिष्ठा बीते वर्ष 22जनवरी 2024 को किया गया और इस यादगार पल को हर सनातनी अपने अंदर आत्मसात किया हुआ है ।जहां एक ओर भगवान राम के मंदिर में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वर्षगांठ पूरे भव्यता के साथ बनाया गया।उस दिन को लोग अपने खुशी को जाहिर करने हेतु अपने घरों , मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किया ।इस बीच बुधवार की देर शाम स्थानीय रीवां रांची राष्ट्रीय मार्ग कनहर नदी तट स्थित कन्हेश्वर महादेव पर मंदिर के सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।जहां सैकड़ों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए गए । दिये की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा । दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम से पूर्व मंदिर के पीठाधीश्वर रामकेवल दास की अगुवाई में मंदिर परिसर के साफ सफाई के बाद पदाधिकारियों ने देर शाम मंदिर के गर्भ गृह में विराजे महादेव माता पार्वती भगवान गणेश का विधिवत पूजन अर्चन कर दीप प्रज्ज्वलित किया ।सैकड़ों की संख्या में दियों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा ,जो देखते बन रही थी ।दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष व कन्हेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर के अलावा कन्हेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों में शनि कश्यप रवि कास्यकार जितेंद्र रिशु आदिउपस्थित रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7