आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 23-01-2025 चौकी नौडिहवा थाना गढ़वा जिला सिंगरौली म.प्र.।
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय
म.प्र. शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा भोपाल द्वारा महिलाओ व बच्चो के विरुद्ध होने वाली घटनाओ में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रसारित किए गए है, जिसको दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली, श्री मनीष खत्री द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में जिला स्तरीय विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के पालन में श्री शिव कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली, श्री आशीष जैन एस.डी.ओ.पी. चितरंगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़वा श्री अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नौडीहवा के द्वारा गुमसुदा महिला को दस्तयाब किया गया।
विवरण– दिनांक 03/08/23 को सूचनाकर्ता राजेश (परिवर्तित नाम) उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खैडार पुलिस चौकी नौडिहवा थाना गढ़वा जिला सिंगरौली (म.प्र.) का चौकी उपस्थित आकर अपनी (देविका परिवर्तित नाम) पत्नी के घर से बिना बताये कही चले जाने व गुम हो जाने के संबंध में रिपोर्ट लेख कराया था जिसकी रिपोर्ट पर गुम इंसान क्र. 32/23 कायय कर जाँच में लिया गया कायम कर जाँच में लिया गया तथा दौरान जांच के गुमसुदा का पता तलाश किया गया जो दिनांक 23/01/25 को गुमसुदा को ग्राम गोपला से दस्तायब कर सकुशल परिजनो को सुपुर्द किया गया।
सराहनीय भूमिका – उ.नि. उदय चन्द्र करीहार चौकी प्रभारी नौडिहवा, स.उ. नि. रमेश प्रसाद साकेत, प्र. आर. 285 फूल सिंह, प्र. आर. 443 धीरेन्द्र पटेल आर. 354 राजेश मिश्रा एवं आर 230 राजा का सराहनीय योगदान रहा है।



