

संवाददाता- आशीष त्रिपाठी कटनी
महर्षि महेशयोगी विश्वविद्यालय करोदी में दिनांक 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप मे मनाया गया कार्यक्रम का आयोजन कुलगुरु महोदय महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुशल निर्देशन में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर एवं पुष्प माला चढ़ाकर सादर वंदन अभिवंदन किया गया और भारत माता के जयकारे लगाए गए कार्यक्रम के समन्वयक डॉक्टर शसी कुमार ओझा डॉक्टर मानवेंद्र पांडे, श्री सीमांत शर्मा, अभिषेक दुबे और वैभव आसाटी का सहयोग मार्गदर्शन रहा एवं कार्यक्रम का सम्यक संयोजन एवं संचालक राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम के अधिकारी श्री उमाकांत त्रिपाठी सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर् साइंस ने किया।



