Skip to main content

Aaj Tak24x7

महेश्वर में होगी मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठकः अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर CM यादव करेंगे 774 करोड़ की सिंचाई योजना का शिलान्यास

लोकेशन महेश्वर
आज तक 24×7
मनोज केवट की रिपोर्ट 9826323061


महेश्वर

मध्य प्रदेश की धार्मिक और पर्यटन नगरी महेश्वर में लोकमाता अहिल्या बाई की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर विशेष कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह और पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने गुरुवार को महेश्वर का दौरा किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित मंत्रिमंडल के सदस्य सर्वप्रथम महेश्वर किले में राजगद्दी और देवी अहिल्या की प्रतिमा के दर्शन करेंगे। इसके बाद अहिल्या घाट पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना और चुनरी अर्पण करेंगे। कैबिनेट की बैठक एमपीटी के होटल नर्मदा रिट्रिट में आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा 24 जनवरी को मंडलेश्वर में 774 करोड़ रुपये की महेश्वर जानापाव उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास होगा। यह योजना खरगोन, धार और इंदौर जिलों के 123 गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री मंडलेश्वर में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। वे माधव आश्रम न्यास गौशाला का भी दौरा करेंगे।

बैठक में विधायक राजकुमार मेव, डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, संयुक्त कलेक्टर सत्यनारायण दरों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7