आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 23-01-2025 जिला सिंगरौली म.प्र.।
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से थाना बैढ़न क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा किया। इस सफलता के लिए सिंगरौली पुलिस की कार्यप्रणाली की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री मनीष खत्री ने बताया कि इन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी किए गए सामान और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। इस बड़ी सफलता पर क्षेत्र के रहवासी और फरियादी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
चोरी की घटनाओं से परेशान फरियादियों ने जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरी जानकारी प्राप्त की, तो उन्होंने सिंगरौली पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। इसके बाद, उपस्थित नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया और सिंगरौली पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने कहा, “सिंगरौली पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर है। जनता के सहयोग से अपराध पर नियंत्रण करना हमारी प्राथमिकता है।”
फरियादियों ने सिंगरौली पुलिस को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सजगता के लिए धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया कि पुलिस इसी तरह से जिले को सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहेगी।



