आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 25-01-2025 चौकी जयंत जिला सिंगरौली म.प्र.।*
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक पी०एस०परस्ते की सतत् निगरानी में, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, चौकी प्रभारी जयंत श्री सुधाकर सिंह परिहार द्वारा अपनी टीम के साथ 14 वर्ष से फरार 03 स्थायी वारंटियों को जयंत पुलिस ने किया गया गिरफ्तार।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण – (1) दिनांक-02.11.2011 को मुखबिर से सूचना मिली कि जैतपुर में एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार बका लेकर आने जाने वाले राहगीरो को डरा धमका रहा है, मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु प्र०आर०-67 छमराठी स्टीपा के साथ मौके पर पर देखे तो काफी भीडभाड लगी थी एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारवार बका लेकर आने जाने वाले राहगीरो को डरा धमका रहा था, जिसे मौके पर उपस्थित लोगो की सहायता से पकड़ा गया नाम पता पूछा जो अपना नाम ओम प्रकाश साहू पिता विरंचीलाल साहू, उम-42 वर्ष निवासी चर्च बस्ती जैतपुर चौकी जयंत थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली म०प्र० का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से लोहे का बका जप्तकर एवं गिरफ्तार आरोपी के वापस चौकी आया वापसी पर विषयांकित अपराध धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना पूर्ण की जाकर प्रकरण में चालान क0-213/11 दिनांक 06.11.2011 को तैयार कर माननीय न्यायालय के प्रकरण 3072/11 दिनांक 16.11.2011 पर पेश किया गया।
(2) फरियादी रामचन्द्र जयसवाल पिता स्व० बब्बू जैयसवाल उम्र 42 वर्ष निवासी हाल ए टाइप सेक्टर-3 190 एनसीएल कालोनी जयंत थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली म०प्र० विनांक-27.08.2014 को चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24-25.08.2014 को इसके क्वाटर से अज्ञात चोरो द्वारा एक अदद एलजी कम्पनी का कम्प्यूटर सीपीयू मानीटर एवं सिलाई मशीन एवं 03 नग पैन्ट शर्ट कुल कीमती 40,000 /- रूपये का क्वाटर का ताला तोडकर चोरी कर ले गये है, रिपोर्ट पर विषयाकित अपराध धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना पूर्ण की जाकर प्रकरण में 04 नफर आरोपियों (1) बडे उर्फ गणेश गुप्ता (2) अशोक उर्फ कल्लू बंसल (3) रिन्कू उर्फ नन्हका (4) ओम प्रकाश साहू साहू के कब्जे से प्रकरण का चोरी गया मशरूका बरामद हुआ है, जिन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था, प्रकरण की विवेचना पूर्ण की जाकर प्रकरण में चालान क0-306/14 दिनांक 29.09.2014 को तैयार कर माननीय न्यायालय के प्रकरण 2562/14 दिनांक 07.10.2014 पर पेश किया गया था, जो विचाराधीन न्यायालय है, प्रकरण के 02 आरोपी माननीय न्यायालय में नियत पेशी पर उपस्थित हो रहे है, पर प्रकरण का आरोपी (1) ओम प्रकाश साहू पिता विरंचीलाल साहू उम्र-42 वर्ष निवासी जैतपुर चौकी जयंत चालान पेश दिनांक 07.10.2014 से लगातार फरार था।
(3) फरियादी नवसिया देवी पत्नी स्व० ललई साहू उम्र-42 वर्ष निवासी ग्राम ढोंटी थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली म०प्र० हाल-एम०क्यू०-476 सेक्टर-3 एनसीएल कालोनी जयंत थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली म०प्र० दिनांक-18. 04.2014 को चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12-13.04.2014 को इसके क्वाटर से अज्ञात चोरो द्वारा एक सोने चांदी के जेवरात वर्तन एवं टीव्ही तथा टेप रिकार्डर कुल कीमती 60,000/- रूपये का क्वाटर का ताला तोडकर चोरी कर ले गये है, रिपोर्ट पर विषयाकित अपराध धारा का अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना पूर्ण की जाकर प्रकरण में 3 नफर आरोपियों (1) कल्लू पिता भैयालाल बसोर (2) अशोक उर्फ कल्लू बंसल (3) ओम प्रकाश साहू के कब्जे से प्रकरण का चोरी गया मशरूका बरामद हुआ है, जिन्हे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था, प्रकरण की विवेचना पूर्ण की जाकर प्रकरण में चालान क0-365/14 दिनांक 03.12.2014 को तैयार कर माननीय न्यायालय के प्रकरण 3605/14 दिनांक 06.12.2014 पर पेश किया गया था, जो विचाराधीन न्यायालय है, प्रकरण के 02 आरोपी माननीय न्यायालय में नियत पेशी पर उपस्थित हो रहे है, पर प्रकरण का आरोपी (1) ओम प्रकाश साहू पिता विरंचीलाल साहू उम्र-42 वर्ष निवासी जैतपुर चौकी जयंत चालान पेश दिनांक 03.12.2014 से लगातार फरार है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार सउनि रवि गोस्वामी, राजवर्धन सिंह, सउनि उत्तम सिंह, प्र०आर० बीरेन्द्र पटेल, सुनील मिश्रा, सिरवेलाल उईके, आर०-प्रकाश सिंह, की सराहनीय भूमिका रही है।



