Skip to main content

Aaj Tak24x7

मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया शाखा बिलहरी ओम साई कांवेंट स्कूल एपीआर 2 बिलहरी में हुआ शुभारंभ

बिलहरी/जबलपुर : मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया की नवीन शाखा बिलहरी का हुआ शुभारंभ ओम साई कांवेंट स्कूल बिलहरी में, मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक राजकुमार यादव ने बताया कि बिलहरी परिक्षेत्र में मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी विगत वर्ष 2018 से खिलाड़ियों को प्रशिक्षक जयराज चौधरी के द्वारा मार्शल आर्ट प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण हेतु ओम साई कांवेंट स्कूल एपीआर 2 जागृति मैदान के पास बिलहरी में एकेडमी नवीन शाखा का शुभारंभ भारतवर्ष के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर शुभारंभ किया गया जिसके शुभारंभ अवसर पर कैप्टन आलोक अध्यक्ष अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महाकौशल प्रांत समिति सदस्य, प्रोफेसर सुनीता त्रिवेदी,ओम साई कांवेंट स्कूल बिलहरी संचालक रजनीकांत सर , अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक राजकुमार यादव,जूजित्सु संघ जबलपुर उपाध्यक्ष समाजसेवी विजय पांडे मंचासीन रहे । मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को कहा कि मार्शल आर्ट से जुड़कर खिलाड़ियों में अलौकिक ऊर्जा का संचार होता है जिससे उनमें आत्मविश्वास का समावेश जुड़ जाता हे जिससे वह स्वयं की ही नहीं बल्कि दूसरो की भी रक्षा कर सकते हैं । शुभारंभ अवसर पर एकेडमी के खिलाड़ियों ने मार्शल खेल विधा ताइक्वांडो, जु-जित्सु का प्रदर्शन कर खिलाड़ियों का मनमोहा जिससे सम्पूर्ण परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा । इसी दौरान एकेडमी एवं सुपंशा वेलफेयर फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में खिलाड़ियों को डाबर वीटा पौष्टिक उपहार अतिथियों के द्वारा प्रदान किए गया । कार्यक्रम का आभार प्रशिक्षक जयराज चौधरी ने किया । इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मार्शल मानवराज यादव,यश सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी कामाक्षा पटेल खुशी यादव,श्री दुबे, रेशु सिंह मसराम,भौमिक जाटव, तेजेन्द्र सिंह मसराम, कार्तिक यादव,काव्य कोरी, ओम द्विवेदी , एकेडमी के खिलाड़ी आरव,पुष्कर, सिध्दी, अनमोल एवं अन्य सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7