Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना जनकगंज पुलिस की फरार आरोपी के खिलाफ कार्यवाहीशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना जनकगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर। 28.01.2025
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 20.01.2025 को फ़रियादिया रजनी(परिवर्तित नाम) निवासी ग्वालियर ने थाना जनकगंज में शिकायती आवेदन पत्र दिया था कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। मेेरी बहिन के देवर निवासी लावन का पुरा थाना आरोन जिला ग्वालियर के द्वारा उससे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई और एक बेटी को जन्म दिया। उक्त व्यक्ति के द्वारा शादी का झांसा देकर मेरा शारीरिक शोषण किया गया जिससे मुझे एक बेटी भी हुई। थाना जनकगंज पुलिस द्वारा फरियादिया की शिकायत पर अपराध क्रमांक 39/25 धारा 69,351(3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) ग्वालियर श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान को थाना जनकगंज पुलिस की टीम बनाकर प्रकरण के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रभारी सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण के फरार आरोपी की धरपकड़ हेतु लगाया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दौराने विवेचना आज दिनांक 28.01.2025 को मुखबिर सूचना पर उक्त प्रकरण के फरार आरोपी निवासी ग्राम लवन का पूरा थाना आरोन जिला ग्वालियर को थाना प्रभारी थाना जनकगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धरदबोचा। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर उसे अपराध क्रमांक 39/25 धारा 69,351(3) बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय भूमिकाः– उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक विपेंद्र सिंह चौहान, उप निरीक्षक अंकिता भार्गव, प्रधान आरक्षक रामकिशोर गोयल, आरक्षक विद्या चरण शर्मा, आरक्षक नरेंद्र टोंगर थाना जनकगंज की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7