नैनपुर से राजेन्द्र ठाकुर की रिपोर्ट
लगातार पांच वर्षों से रैपुरा, सुनवारा धनौरा जिला सिवनी से विशाल चुनरी पद यात्रा शंकर मंदिर रैपुरा समिति के द्वारा निकाली जा रही हैं। इस वर्ष भी समिति के 70 महिला पुरुष बच्चे
31 जनवरी को भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर मंडला के लिए निकले है जिनका स्वागत जगह-जगह किया जाता आ रहा है। चुनरी यात्रा के नैनपुर पहुंचने पर रिंकू अरोरा, प्रकाश ठाकुर सहित मित्रमंडली के द्वारा स्वागत बन्दन किया गया सभी को अल्पाहार कराया गया। आप सभी 3 फरवरी को मंडला पहुंचेंगे तथा 4 फरवरी को मां नर्मदा जयंती पर मां नर्मदा जी को चुनरी अर्पित करेंगे।



