आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट (सिगंरौली, देवसर )
पेश बजट देश को आत्मनिर्भर, मजबूत और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है- शिवम शुक्ला
सिंगरौली/- केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने क्षेत्र समाज और सभी वर्ग के विकास को सुनिश्चित करने वाला बताया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट ऐतिहासिक है और आम जनता को खुशी देने वाला बजट है।यह बजट विकसित भारत के अटल संकल्प की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है।इस बजट में गरीबों,अन्नदाताओं,नारी शक्ति और युवाओं को सशक्त व सक्षम बनाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट शिक्षा के क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं।विशेष रूप से,मेडिकल एजुकेशन और आईआईटी में 75,000 नई सीटें बढ़ाने की घोषणा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है कि किसानों के हित में प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की घोषणा की गई है,जिससे देश के 100 जिले और 1.70 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।इसके अलावा,कृषि एवं अनुसंधान के क्षेत्र में भी बड़ी सौगात देश के नागरिकों को मिली है।
मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए बजट में 12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री किया गया है,जो एक ऐतिहासिक निर्णय है और करोड़ों देशवासियों को सीधा लाभ देगा।
बजट प्रस्तावों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके ‘विकसित भारत’ के संकल्प की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।यह बजट देश को आत्मनिर्भर,मजबूत और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



